पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन तथा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर मंगलवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और विभागीय निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर चर्चा की गई। गुरु गोष्ठी में धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी, बड़हरा कोठी के प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शामिल हुए। अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रधान शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पठन-पाठन के ल...