Purnia News: गाय पालन प्रशिक्षण का समापन, 31 जीविका दीदियों को मिला प्रमाण पत्र
पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। आरसेटी, पूर्णिया में आयोजित गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी 31 दीदियों ने भाग लेकर गाय पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। समापन समारोह में आरसेटी निदेशक अमर कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर निदेशक अमर कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से गाय पालन को लाभदायक स्वरोजगार के रूप में अपनाया जा सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी का व्यावहारिक उपयोग करते हुए जल्द से जल्द व्यवसाय शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आरसेटी की ओर से स्वरोजगार शुरू करने में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Siwan News 35 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.