पूर्णिया, सितम्बर 15 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बिरौली में श्री गणेश पूजा समिति के बैनर तले गणेश पूजन के साथ भव्य मेले का शुभारंभ हुआ। सोमवार को नवनिर्मित भव्य पूजा पंडाल में बनारस से बुलाए गए विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा कराई। पूजा के दौरान भजन-कीर्तन और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की भीड़ से पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश पूजन के साथ ही विशाल मेले का भी आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- Chatra News: गणेशोत्सव आज से, चार दिनों तक गूंजेगा 'गणपति बप्पा मोरया' मेले में श्र...