पूर्णिया, सितम्बर 14 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। गणेश चतुर्दशी पूजा को लेकर रविवार को जलालगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कनिष्क श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की। इसमें पूजा समिति के सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैठक में एसडीओ कनिष्क श्रीवास्तव ने पूजा समिति के सदस्यों से गणेश पूजा एवं मेले का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह का हुड़दंग नहीं होना चाहिए। डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बिना लाइसेंस के पूजा आयोजन नहीं करने का भी निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : विश्वकर्मा व गणेश पूजा को लेकर वीरपुर थाने में शांति समिति की बैठक पूजा परिसर में लगने वाले मेले...