पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जय बाबा गणिनाथ के जयकारों से बुधवार की शाम गणिनाथ धाम जलालगढ़ का मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। बाबा गणिनाथ धाम में शाम सात बजे से चौठारी पूजन का आयोजन शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लेकर बाबा की आराधना की। पूजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों के साथ आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर बाबा गणिनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Bareily News: रामजानकी मंदिर में हुआ छठी महोत्सव का आयोजन सचिव अर्जुन कुमार साह, मीडिया प्रभारी गोपाल कृष्ण, कुमार नंदलाल...