Purnia News: गणपति महोत्सव के पांचवें दिन पौराणिक नाच 'कौआ हकनी' का मंचन
पूर्णिया, सितम्बर 21 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा में चल रहे 31वें गणपति महोत्सव के पांचवें दिन शनिवार की देर शाम पौराणिक लोकगाथा नाटक 'कौआ हकनी' का सफल मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राकेश कुमार उर्फ लड्डू के पिता स्व. सुधीर चंद्र साह की स्मृति में किया गया। कटिहार से पहुंचे लोक कलाकारों ने पौराणिक नाच प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश कुमार, कुंदन कुमार साह, डॉ. मनीष, कोमल कुमारी और डिम्पी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मेला समाज को एक सूत्र में जोड़ने के साथ सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का भी माध्यम है। यह भी पढ़ें- Purnia News: गणपति महोत्सव मे पहुंचे बंगाल एवं नेपाल से श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.