पूर्णिया, अगस्त 18 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र के एनडी रूंगटा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित होने वाले गणपति पूजा महोत्सव को लेकर पूजा कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान पांच दिवसीय कथा प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला और पूजा स्थल की सजावट सहित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रवि रौशन उर्फ मनीष यादव को अध्यक्ष बनाया गया। पवन राही उर्फ लड्डू विश्वास और मुनमुन श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मनीष वर्मा, रंजीत ठाकुर और आलोक विश्वास को सचिव बनाया गया। निगरानी समिति में रंजीत विश्वास, विजय सिंह, श्यामानंद विश्वास, दिलीप चौधरी, प्रवेश यादव और निकेश राय को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गणेश पूजा सम...