Purnia News: गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च करेगी बनमनखी की बेटी सुहानी
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी की बेटी सुहानी कुमारी आगामी गणतंत्र दिवस समारोह 2027 में कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से गोरेलाल मेहता महाविद्यालय सहित पूरे बनमनखी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर प्रसाद ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से एनएसएस के दो स्वयंसेवकों का राज्य स्तर पर चयन कर पटना भेजा गया था। इनमें जीएलएम कॉलेज की द्वितीय सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की छात्रा सुहानी कुमारी भी शामिल थीं। यह भी पढ़ें- Chapra News: जेपीयू के दो एनएसएस स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय परेड शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.