पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत आदर्श मध्य विद्यालय भठेली के खेल मैदान में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कराए जाने की प्रक्रिया शुरू होने पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के सामने स्थित खेल मैदान में बच्चे नियमित रूप से खेलकूद करते हैं। यदि इसी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होता है तो विद्यालय का खेल मैदान छोटा हो जाएगा। बताया गया कि विद्यालय के सामने स्थित खेल मैदान वार्ड नंबर तीन में आता है। इसी जमीन पर आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए अमीन द्वारा जमीन की नापी शुरू की गई थी। नापी की जानकारी मिलने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। छात्रों ने कहा कि खेल मैदान में भवन बन जाने से खेलने ...