पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत स्थित बलदेव मेमोरियल हॉल में शनिवार को 'जमीन बचाओ किसान संघर्ष समिति' की चौथी बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों ने भाग लिया। सभा का मुख्य नारा 'खेत, खेती, किसान बचाओ, कॉर्पोरेट लूट मिटाओ' रहा। बैठक में प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों ने अपनी उपजाऊ कृषि भूमि बचाने के लिए आंदोलन को और तेज करने तथा आर-पार की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। बैठक में मौजूद किसानों ने एक स्वर में नारा लगाया कि जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए मो. रज्जाक ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों से उनकी जमीन छीनने की योजना का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सभी किसानों को एकजुट होकर कानूनी लड़ाई ल...