पूर्णिया, नवम्बर 19 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर शव धान के खेत में छिपाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार और मृतक की पत्नी को हिरासत में लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर कोचाधामन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव स्थित धान के खेत से युवक का शव बरामद किया गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे ने बताया कि बीते 17 नवंबर की रात करीब 10:15 बजे अनगढ़ थाना को सूचना मिली कि नयन दास पिता तूफान दास निवासी भूररी थाना दालखोला जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) अपनी बहन के घर अनगढ़ आया था और लापता हो गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: बंगाल की पत्नी ने बिहार के प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा इस ...