पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा पूर्णिया के दुर्गाबाड़ी भट्ठा बाजार में निर्माणाधीन खादी मॉल का विधायक विजय खेमका ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने स्थल पर उपस्थित आयडा के कनीय अभियंता एवं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। विधायक विजय खेमका ने कहा पीएम गति शक्ति योजना की लगभग आठ करोड़ राशि से जी प्लस थ्री संरचना वाले इस खादी मॉल का निर्माण करीबन 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया जा रहा है। इसमें 50 वेंडरों एवं प्रतिष्ठानों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। यहां स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों के साथ हैंडलूम के कपड़े, खाद्यान्न तथा विभिन्न सामग्री की बिक्री की व्यवस्था होगी। विधायक ने कहा ...