पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए मंगलवार को अधिसूचना निर्गत होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। पहले दिन एक अभ्यर्थी के द्वारा निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कागज दाखिल करने वाले 43 वर्षीय संजीव कुमार परबत्ता खगड़िया जिला के निवासी हैं। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर तक है। निर्वाची पदाधिकारी कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सह प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल की प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर आयुक्त कार्यालय के प्रवेश द्वार तक पुलिस कर्मियों की पहरेदारी है। कार्यालय ...