पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया। सोमवार को बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन के अंतर्गत 06-कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त निर्वाचन में आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया निर्वाची पदाधिकारी के रूप में तथा पूर्णिया सहित अन्य 13 जिलों के जिला सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। इसी क्रम में सोमवार को जिला स्थित महानंदा सभागार में सभी वरीय पदाधिकारी को सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कि...