पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। पूर्णिया जिला मुख्यालय स्थित जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय भवन में मतगणना की जायेगी। 14 टेबुलों पर मतगणना कार्य संपन्न होगा। सभी टेबुलों पर सुपरवाईजर एवं मतगणना सहायक द्वारा मतगणना का कार्य संपादित किया जायेगा। इस चरण के कार्य के लिए प्रत्येक टेबुल पर 01 (एक) मतगणना सुपरवाईजर, 03 (तीन) मतगणना सहायक प्रतिनियुक्त रहेंगे, जिसकी प्रतिनियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा की जायेगी। स्ट्रॉन्ग रूम से पोल्ड मतपेटिकाओं को सख्त सुरक्षा, निरंतर वीडियोग्राफी और रिटर्निंग ऑफिसर, प्रेक्षकों तथा उम्मीदवारों व मतगणना एजेंटों की उपस्थ...