पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। स्टेशन मास्टर के साथ कथित अन्यायपूर्ण एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में पूर्णिया जंक्शन पर सोमवार की संध्या स्टेशन मास्टरों और रेल कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। मार्च में बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लेकर घटना के प्रति नाराजगी जताई और पीड़ित स्टेशन मास्टर के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की। कैंडल मार्च के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्टेशन मास्टर सहित सभी रेल कर्मचारियों के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- आगरा की घटना के विरोध में रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का प्रदर्शन प्रतिभागियो ने कहा कि कैंडल मार्च का...