पूर्णिया, अगस्त 8 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ की ओर से गठित कृषक प्रक्षेत्र सलाह सेवा दल ने प्रखंड के सापा गांव में किसानों के बीच भ्रमण कर धान एवं जूट की फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए समसामयिक कृषि तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में करीब 20 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी प्राप्त की। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के.एम. सिंह ने कहा कि किसानों को समय-समय पर उपलब्ध नई तकनीकों और वैज्ञानिक सलाह का लाभ उठाना चाहिए, ताकि उत्पादन और आय दोनों में वृद्धि हो सके। शस्य वैज्ञानिक डॉ. गोविंद कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार तथा पौधा संरक्षण वैज्ञानिक अनामिका कुमारी ने खेतो...