पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में गंभीर मुद्दों पर जांच के नाम पर जांच समिति बनाकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। गुरुवार को छात्र नेता सौरभ कुमार ने इस मामले में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार से मुलाकात कर उन्हें आवेदन सौंपा है। आवेदन में सौरभ कुमार ने उल्लेख किया है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार कई गंभीर मामले को लेकर जांच समिति बनाई गई है लेकिन पूर्णिया विश्वविद्यालय में जांच समिति के सदस्यों ने जांच रिपोर्ट नहीं सौंपा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जांच समिति बनवाकर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय में सिर्फ बैठक ही होता है, मगर जो निर्णय एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट की बैठक में छात्र हित में निर्णय लिया ज...