Purnia News: कुआंड़ी पंचायत में लगे पांच कृषि ट्रांसफार्मर, 500 किसानों को मिलेगा लाभ
पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड की कुआंड़ी पंचायत में किसानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। कृषि कार्यों के लिए पांच नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से अब किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी। इससे पटवन की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है और फसलों को समय पर पानी मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के किसान लंबे समय से कृषि फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन कुमार के प्रयास से विभिन्न स्थानों का सर्वे कर कृषि उपयोग के लिए पांच ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। बताया गया कि सरकार की कृषि विद्युत योजना के तहत किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन आवेदन देने के कई वर्षों बाद भी ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.