Purnia News: किसानों को सिंचाई संकट से बचाने की कवायद : 86 नलकूप एवं 40 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जांच
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। खरीफ फसल के दौरान जिले के किसानों को पटवन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित कराने की दिशा में प्रशासनिक पहल की गयी है। सिंचाई संकट से बचाने के उद्देश्य से लघु सिंचाई प्रमंडल पूर्णिया की सभी 86 नलकूप तथा 40 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की जांच की गयी।
जाँच प्रक्रिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर पारदर्शी एवं सटीक जाँच सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ तकनीकी सहायकों तथा लघु सिंचाई प्रमंडल के कनीय अभियंताओं की संयुक्त टीमें गठित की गई थीं। जाँच दलों द्वारा योजना स्थल पर पहुँचकर बोरिंग/केसिंग पाइप, पंप हाउस, मोटर/सबमर्सिबल पंप, इलेक्ट्रिक पैनल, स्टार्टर, ट्रांसफार्मर, बिजली संयोजन और जल वितरण की पक्की नाली/प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.