Purnia News: किसानों को जैविक खेती और मिट्टी बचाने के बताए तरीके
पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की निजगवा पंचायत में कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को रबी मौसम की खेती, सरकारी कृषि योजनाओं और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने, रासायनिक खादों के उपयोग में कमी लाने और वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया। जलालगढ़ के कृषि समन्वयक रोशन कुमार ने किसानों को रबी मौसम में बीज वितरण योजना, कृषि यांत्रिकीकरण योजना और पक्का वर्मी पिट निर्माण योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के पास मवेशी हैं, वे अपने घर पर वर्मी पिट बनाकर केंचुआ खाद तैयार कर सकते हैं। इससे जैविक खाद की उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.