Purnia News: किलकारी बिहार बाल भवन में डांडिया उत्सव की धूम
पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार बाल भवन किलकारी में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन किलकारी के छोटे बच्चों, अभिभावक तथा प्रशिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराई गई| नृत्य विधा के बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विभिन्न तरह के डांडिया के संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की थाप पर पूरा परिसर उत्साह एवं उमंग से भर उठा। अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी रविन्द्र कुमार की उपस्थिति में डांडिया उत्सव से किलकारी परिसर में चार चांद लग गए| बच्चे, अभिभावक और प्रशिक्षक एक साथ, एक रंग में उत्सव का सबसे खूबसूरत पल तब देखने को मिला, जब बच्चे और अभिभावक एक साथ डांडिया खेलने लगे। यह भी पढ़ें- Ar...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.