पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। सार्वजनिक काली मंदिर सीमा के निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर निर्माण की पवित्र नींव का शिलान्यास एमएलसी अनिल ठाकुर द्वारा किए जाने के बाद अब क्षेत्र की आध्यात्मिक उन्नति, सुख-शांति एवं समृद्धि के उद्देश्य से शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य सत चंडी महायज्ञ आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। महायज्ञ के संकल्प स्वरूप मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक विद्वानों के मंत्रोच्चार एवं मां काली के जयकारों के बीच विधिवत ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान महायज्ञ की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। आयोजकों के अनुसार शारदीय नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में विशेष आहुति के साथ चंडी पाठ किया जाएगा। ध...