पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। अमौर विधानसभा क्षेत्र के बैसा एवं अमौर प्रखंड में काली पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। पूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए हैं। कई स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अमौर प्रखंड के विष्णुपुर स्थित करीब तीन सौ वर्ष पुराने काली मंदिर में भव्य सजावट के बीच मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां तांत्रिक पद्धति से निशी पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News दीपावली की रात कई जगहों पर हुई लक्ष्मी पूजा व काली पूजा इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। अमौर प्रखंड के व...