पूर्णिया, जुलाई 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान की ओर से मंगलवार को मातृछाया अपार्टमेंट योग केन्द्र के प्रथम वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन, शंख ध्वनि और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ I तत्पश्चात महिलाओं के द्वारा सामूहिक सरस्वती वंदना की सुन्दर प्रस्तुति हुई I कार्यक्रम में उपकेंद्र प्रमुख कुमकुम शर्मा के द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया। कार्यक्रम के मौके पर जिला प्रधान सतीश चंद्र श्रीवास्तव, आरती सिन्हा, पिंकी पांडेय, बन्दना चौधरी, गीता पॉल, नीता केडिया, नूतन सिंह, रीना साह, रीता देवी, अंजना देवी, सीमा मंडल ने अलग अलग योग कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...