Purnia News: कारी कोसी नदी में मिला अज्ञात महिला का शव
पूर्णिया, नवम्बर 14 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमरा पूरब पंचायत अंतर्गत कोसकीपुर गांव के समीप कारी कोसी नदी के पानी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही टीकापट्टी पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। टीकापट्टी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि महिला के शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : कारी कोसी नदी में मिला अज्ञात महिला का शव शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.