Purnia News: कारी कोसी का जलस्तर घटा, बाढ़ प्रभावितों को सूखा राशन वितरित
पूर्णिया, सितम्बर 13 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। कारी कोसी नदी का जलस्तर घटने लगा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कुछ समय तक पानी स्थिर रहने के बाद अब धीरे-धीरे जलस्तर में कमी आ रही है। पानी घटने की सूचना से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, प्रभावित लोगों का कहना है कि जनजीवन पूरी तरह सामान्य होने में अभी काफी समय लगेगा। शनिवार को गोरियर पट्टी श्रीमाता पंचायत के बैरिया गांव में बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच सूखा राशन सामग्री के पैकेट वितरित किए गए। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सुजय कुमार सिंह, एसडीएम धमदाहा अनुपम एवं बीडीओ रुपौली ने प्रभावित परिवारों के बीच राशन किट का वितरण किया। प्रत्येक सूखा राशन किट में ढाई किलोग्राम चूड़ा, एक किलोग्राम चना, 500 ग्राम चीनी, एक पैकेट मोमबत्ती, एक डिब्बा माचिस और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.