Purnia News: कायाकल्प : जिला स्कूल का जर्जर भवन आधुनिक अध्ययन केंद्र में तब्दील
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के तहत जिला स्कूल के जर्जर भवन को आधुनिक अध्ययन केंद्र में बदला गया है। यहां पर पुस्तकालय बनाया गया है। आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया दिनेश कुमार एवं प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा द्वारा जिला स्कूल पुस्तकालय का जायजा लिया गया। मौके पर जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन मौजूद थे। बता दें कि जिला स्कूल स्थित यह ऐतिहासिक भवन पूर्व में अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में था। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की पहल एवं सतत निगरानी में सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के अंतर्गत इस भवन का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया है। जिला प्रशासन के सार्थक प्रयासों से आज यह जर्जर ढांचा एक अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त अध्ययन केंद्र के रूप में पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.