Purnia News: कांवरिया भक्तों की सेवा केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि बाबा भोलेनाथ की सेवा का ही एक पवित्र स्वरूप
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर मनिहारी से पवित्र गंगाजल लेकर मदनेश्वर नाथ महादेव मंदिर, अररिया जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरिया श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गुरुवार की रात्रि एकदिवसीय बोलबम सेवा शिविर लगाए गए । महापौर विभा कुमारी ने कसबा जोड़ा गुमटी, कटिहार मोड़ खुश्कीबाग, रौतारा टॉल प्लाजा स्थित चमरू पोखर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कांवरिया सेवा शिविरों का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान सेवा समितियों की ओर से महापौर का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महापौर ने भी शिविर में मौजूद गणमान्य लोगों एवं सेवा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: बोलबम सेवा शिविर में कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.