पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए पूर्णिया सिटी-कसबा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप एकदिवसीय नि:शुल्क सेवा शिविर लगाया गया। शिविर का यह पांचवां वर्ष है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक नितेश सिंह, कटिहार के पूर्व सांसद सह कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह शिविर संरक्षक आशीष गोस्वामी, सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक एवं डॉ. अनिल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में मनिहारी से गंगाजल लेकर अररिया जिले के मदनपुर बाबा मंडेश्वर धाम ...