पूर्णिया, अक्टूबर 21 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग जगहों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है। हादसों के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पहली घटना एसएच-60 फोरलेन सड़क पर जवनपुर गैस गोदाम के समीप हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 स्थित नेमा टोला निवासी भोला कारीगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया। दूसरी घटना कसबा फोरलेन सड़क पर कसबा फ्यूल सेंटर के समीप...