पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। महिला आयोग अध्यक्षा अप्सरा रानी की अध्यक्षता में कसबा में जनता दरबार लगाया गया। रविवार को आर्य नगर हाट स्थित विनायक भवन में राज्य महिला आयोग अध्यक्षा ने पूरी प्रशासनिक टीम के साथ पहुंचकर जनता दरबार लगाया। इसका उद्घाटन जदयू महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष शिल्पी सुमन, केन्द्र प्रशासनिक वन स्टॉप सेन्टर महिला पदाधिकारी कुसुम कुमारी, आयोग सदस्य साधना कुमारी, बमबम साह एवं पुलिस पदाधिकारी निशा कुमारी के साथ संयुक्त रूप से अध्यक्षा अप्सरा रानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महिला आयोग की जनता दरबार करीबन 4 घंटे तक चली और कुल 14 मामले में से 4 मामले का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: धरना-प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हों: प्रभा वर्मा बाकी 6 मामले का समाधान मंगलवार को पूर्णिया सर्...