पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कसबा के महावीर चौक ठाकुरबाड़ी में छठ घाट समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांध के कारण छठ घाटों पर उत्पन्न हो रही परेशानियों, नगर परिषद से आवश्यक सहयोग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श किया गया कि बांध के कारण घाटों तक पहुंचने और छठ व्रतियों के लिए आवश्यक व्यवस्था करने में आ रही दिक्कतों को कैसे दूर किया जाए। साथ ही नगर परिषद से साफ-सफाई, घाटों की व्यवस्था, रोशनी, बैरिकेडिंग तथा सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कार्य कराने की मांग को लेकर भी चर्चा हुई ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- Garhwa News: छठ घाटों पर साफ-सफाई और सुंदरीकरण ...