पूर्णिया, अक्टूबर 3 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद के वार्ड 22 स्थित करीब सौ साल पुराना ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर की ख्याति सिर्फ जिले तक ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल तक है। मंदिर में पूजा को लेकर चहल पहल शुरू है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर में जिले के साथ साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी श्रद्धालु भक्त आश्विन शुक्ल पक्ष से दशमी तक देवी मां के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त करने आते है। लोगों का कहना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से दुर्गा मां के दरबार से कुछ मांगते हैं, देवी मां उनकी मुरादें पूरी करती हैं। मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर में भव्य पंडाल के साथ रावणवध को लेकर भी तैयारी चल रही है। मंदिर आधुनिक व काफी भव्य है। मंदिर को और ज्यादा भव्य व सुंदर बनाने को लेकर कमेटी पूर...