पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में मां दुर्गा की पूजा रविवार को कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा की पहली पूजा के साथ शुरु हो रही है। इसे लेकर शहर के मंदिरों से लेकर घरों तक जोर शोर से तैयारी की गई। कहीं मंदिरों में कलश स्थापन पूजन स्थल की साफ सफाई की गई तो कहीं रंग रोगन को अंतिम रूप दिया गया। चहुंओर मां दुर्गा की पूजन को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। मां पूरणदेवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुबोध मिश्र ने बताया कि नवरात्रा की पहली पूजा को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है। रविवार को शुभ मुहर्त के अनुसार मां दुर्गा के पूजन के लिए कलश स्थापन और प्रथम दुर्गा देवी मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना होगी। इधर, शहर के गोकुलसिंह ठाकुरबाड़ी स्थित मां दुर्गा मंदिर के सचिव संत मुरारी दास ने भी बताया कि मां की पूजा के...