पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 स्थित मदारघाट दरगाह कोसी नदी पर बने नवनिर्मित कलवर्ट के टूट जाने से महंतबाड़ी, चौघड़िया और पोखर टोला सहित कई मोहल्लों का कसबा मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे नाराज स्थानीय युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष बमबम साह को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। बमबम साह ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से दो दिनों के भीतर कलवर्ट को आवागमन योग्य बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 3 अगस्त को स्थानीय लोगों के साथ कोसी नदी तट पर स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बुढ़वा महादेव के पास पुल नहीं बनने से भक्तों को परेशानी यह भी...