पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मटिया चौक स्थित सतगुरु कबीर मठ आश्रम रायपुर मटिया में अवैध तरीके से गोदाम बनाने का आरोप लगात हुए साधु-संतों और ग्रामीणों ने कबीर मठ आश्रम के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी साधु-संतों ने आरोप लगाया कि आश्रम के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर ताला जड़ दिया है और उन्हें परिसर के भीतर जाने से रोका जा रहा है। महंत कीर्तन बाबा, महेश दास, महंत विनय दास, रामपुकार दास, शम्भू दास, फकीर दास, पुरान दास यादव, सुरेश दास, काला दासी, शोभा दासी और राधा दासी सहित अन्य साधु-संतों का कहना है कि आश्रम परिसर साधु-संतों के रहने, विश्राम करने, गरीबों के भोजन व्यवस्था और भजन-कीर्तन के लिए है। आरोप है कि बाबा बीरेन्द्र दास ने निजी स्वार्...