पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने चोरी के सामान की खरीद-बिक्री के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 21 किलो 750 ग्राम तांबे का तार और पाइप बरामद किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि 25 अगस्त की शाम गश्ती के दौरान चोरी का सामान लेकर कुछ लोगों के कबाड़ी दुकान पहुंचने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. हबीब उर्फ बबलू (38) निवासी रामघाट वार्ड 43 और जतिन पाल (50) निवासी यूकीगांव मिलनपाड़ा वार्ड 41 के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार पुलिस ने कबाड़ी दुकान की तलाशी लेकर प्लास्टिक बोरे में रखा तांबे का तार और पाइप बर...