Purnia News: कप्तान पुल के एप्रोच रोड की मरम्मत कर आवागमन कराया गया सुचारू
पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कप्तान पुल के एप्रोच रोड में गड्ढे होने के कारण हादसे की बात सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को अविलंब स्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक अभियंता द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। स्थल निरीक्षण में पाया गया कि हालिया वर्षा के कारण एप्रोच रोड के एम्बैंकमेंट स्लोप से मिट्टी का कटाव हो गया था, जिससे सड़क की सतह पर गड्ढे बन गए थे। स्थल पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नॉन-बिटुमिनस सामग्री भरकर गड्ढों को पूरी तरह समतल व दुरुस्त कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सभी तटबंध पूरी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.