पूर्णिया, अक्टूबर 9 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड के मालोपाड़ा पंचायत अंतर्गत डुमरिया गांव के पास कनकई नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर मिथिलेश कुमार का शव तीसरे दिन बरामद हुआ। किशोर का शव घटनास्थल से करीब दस किलोमीटर दूर अमौर प्रखंड के कोहबरा घाट के आसपास नदी किनारे मिला। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मिथिलेश कुमार स्थानीय निवासी बबलू चौधरी और मोमनी देवी का पुत्र था। घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। मिथिलेश अपनी बहन बबीता कुमारी के साथ नदी के उस पार मधुआ काटने जा रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मधुआ से झाड़ू बनाकर बेचता है और इसी आमदनी से परिवार का गुजारा चलता है। मृतक की बहन बबीता ने रोते-बिलखते बताया कि झाड़ू बनाने के लिए मधुआ काटने वे दोनों सुबह घर से निकले थे। नदी के उस पार काफी मात्रा...