Purnia News: कनकई के कटाव से नगराटोला के आंगनबाड़ी केंद्र पर भी मंडरा रहा खतरा
पूर्णिया, जुलाई 2 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड क्षेत्र के पूर्व दिशा से होकर बहने वाली कनकई नदी के जलस्तर में विगत कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव के कारण इसके किनारे बसे दर्जनों गांवों में भीषण कटाव जारी है। ज्ञानडोभ पंचायत अन्तर्गत शीमल बाड़ी नगरा टोला में कनकई नदी के भीषण कटाव से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों में सद्दाम हुसैन मोहम्मद मुनजिर आलम, मो० शकील, प्रवेज, समीम, जाकिर, जकरुल आदि ने बताया कि विगत कुछ दिनों से भीषण कटाव जारी है। लगभग पचास मीटर की दूरी पर अवस्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र, पंद्रह वर्ष पुराना मस्जिद, मुख्यमंत्री नल-जल योजना का प्लांट सहित दर्जनों घर तथा खेती योग्य जमीन सीधे नदी की मुख्य धारा की चपेट में आ जाएंगे। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन में सिंचाई सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.