पूर्णिया, नवम्बर 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने गुरुवार को बिठनोली पश्चिम पंचायत के बनियापट्टी चौक स्थित मसोमात वैजंती देवी की चाय दुकान के सामने छापेमारी कर एक नाबालिग सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से एक कट्टा, 315 बोर के दो कारतूस और नीले-लाल रंग की अपाची बाइक बरामद की है। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यीय पुलिस टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी रामप्रसाद सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अनोज कुमार हुई, वहीं दूसरा नाबालिग 17 साल का है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में 26 नवंबर 2026 को ...