Purnia News: ऐप को दीजिये दाद, अब चोरी नहीं हो रही किसानों की खाद
पूर्णिया, सितम्बर 13 -- Purnia News: पूर्णिया, धीरज। ऐप को दीजिये दाद, क्योंकि अब चोरी नहीं हो रही किसानों की खाद। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए डिजिटल व्यवस्था का किसान फायदा उठाने लगे हैं। एक सितंबर से नयी व्यवस्था लागू की गयी है और महज दो सप्ताह में ही पूर्णिया जिले के 11 हजार से अधिक किसानों ने ऐप के माध्यम से उर्वरकों की खरीद कर ली है। इस व्यवस्था के तहत खाता-खेसरा नंबर जरूरी है। फार्मर रजिस्ट्री की बाध्यता भी नहीं है। आधार नंबर से ही क्यू आर कोड जेनरेट होने पर खाद मिल रही है। यह व्यवस्था जमीन की उर्वरा शक्ति को बचाने में भी कारगर साबित होने वाली है। क्योंकि फसल और रकबा के आधार पर खाद की मात्रा तय हो रही है। पूर्णिया समेत सीमांचल में मक्के की खेती के दौरान अच्छी उपज के लिए मांग से अधिक उर्वरक देने की प्रचलन काफी बढ़ गयी है। अब ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.