पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार में बस पड़ाव निर्माण को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। सोमवार को धमदाहा एसडीओ अनुपम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बस पड़ाव के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थल की स्थिति, पहुंच पथ, आवागमन, यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। हालांकि निरीक्षण के बाद अभी किसी स्थल का अंतिम चयन नहीं किया गया है। अधिकारियों ने संभावित स्थल की उपयोगिता और बस पड़ाव के लिए आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी जानकारी ली। मौके पर धमदाहा बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, अंचलाधिकारी अमित कुमार और मीरगंज नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने स्थल का जायजा लेने के साथ बस पड़ाव निर्माण को लेकर विभिन्न ...