पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला अंतर्गत गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी लगातार की जा रही है। शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित गैस एजेंसियों को दिया गया है ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार कि परेशानी उत्पन्न नहीं हो सकें। पूर्णिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रित है। अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव के हवाले से रविवार को प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल‌ 8202 गैस सिलेडर का उपभोक्ताओं द्वारा डिमांड किया गया। वहीं संबंधित एजेंसियों द्वारा नियमानुसार जिले में कुल 7768 एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया गया है। अभी भी एजेंसियों के पास कुल 13676 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध ह...