Purnia News: एलइडी वैन से चलाया गया जन-जागरूकता अभियान
पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: पूर्णिया। नशामुक्त बिहार अभियान के द्वितीय चरण 'गाँव का संकल्प' के तहत बुधवार को एलईडी वैन के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में वैन को केहाट थाना अंतर्गत नवरतन हाता एवं बनमनखी थाना अंतर्गत धरहरा सहित बनमनखी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कराया गया। इस दौरान नशे के दुष्परिणामों, शराबबंदी कानून के प्रावधानों एवं नशामुक्त समाज के निर्माण से संबंधित जागरूकता संदेशों और वीडियो का प्रसारण किया गया। इसके माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाना तथा जनभागीदारी के माध्यम से नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.