पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मिल्लिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रामबाग में एक अगस्त को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर में देश की जानी मानी कंपनियां भाग लेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: नियोजन मेला : 2630 अभ्यर्थियों ने बायोडाटा जमा किया, 965 का चयनभाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां जॉब फेयर में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में अशोक लेलैंड, इनविगो इंडोटेक, पेरीकैप ग्लोबल पैनोरमा ग्रुप, बायो लूनार एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड , टोयोटा, मानार एआई, जॉन डियर तथा मारुति सुजुकी के अतिरिक्त और भी कई कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी दोनों प्रकार के पदों के ल...