Purnia News: एनके यादव की हैट्रिक को चुनौती दे रहे हैं रजनीश-नीतेश
पूर्णिया, अक्टूबर 23 -- Purnia News: पूर्णिया, धीरज। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक चुनाव में 15 प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट बॉक्स में कैद हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी एनके यादव की हैट्रिक को इस बार जनसुराज के रजनीश रंजन और राजद के नीतेश यादव चुनौती दे रहे हैं। एनके यादव जीतते हैं तो यह लगातार उनकी तीसरी जीत होगी जबकि रजनीश और नीतेश जीतते हैं तो उनके लिए बिहार विधान परिषद का द्वार खुलेगा। चार प्रमंडल के 14 जिलों में 1.34 लाख मतदाता में 52.51 प्रतिशत मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर दिया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ इस बार चुनाव में काफी एंटीइनकबेंसी था। खासकर पूर्णिया के इलाके के लोगों का मानना था कि दो बार चुनाव जीतने के बाद उनका इस इलाके में दर्शन भी दुर्लभ हो रहा है। मगर राहत की बात यह है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.