पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एनएफ रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री एवं एनएफआईआर के उपाध्यक्ष मुनीन्द्र सैकिया ने पूर्णिया शाखा के अंतर्गत दलन स्टेशन, पूर्णिया जंक्शन और अररिया जंक्शन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेलकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। दलन स्टेशन पर महामंत्री का रेलकर्मियों ने फूल-माला और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। यहां ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, सिग्नल और वाणिज्य विभाग के करीब 70 से 80 कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद पूर्णिया जंक्शन पहुंचने पर सैकड़ों रेलकर्मियों ने जुलूस और नारों के साथ उनका स्वागत किया। शाखा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भी कर्मचारियों ने अपनी मांगें रखीं। सम्मेलन में रेलवे के निजीकरण पर रोक, एनपीएस ...