पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। एसएच 60 सड़क मार्ग के कसबा नेहरू चौक से लेकर राणीसति चौक तक अक्सर जाम लगता रहता है। ऐसे में दूसरे सड़क से यातायात सुगम हो सके इसके लिए नगर परिषद कसबा हेतु स्वीकृत योजना के तहत कसबा नगर परिषद के महाबीर चौक एसएच 60 सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग 27 तक कारी कोसी बांध करीब 700 मीटर दूरी तक बांध पर सड़क निर्माण करवाया गया है। बांध सह सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग 27 से जोड़ने के लिए नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार द्वारा एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की गयी है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार सरकार की प्रगति यात्रा के दौरान नगर परिषद कसबा हेतु स्वीकृत योजना के तहत इस कारीकोसी बांध पर पक्की सड़क का न...